दिसंबर का महीना कार लवर्स के लिए खुशियों की ‘लॉटरी’ लेकर आया है। अगर आप भी नई नवेली SUV घर लाने का प्लान बना रहे थे, तो अपना चेकबुक निकाल लीजिए! टाटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी से लेकर किआ और एमजी जैसी दिग्गज कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल्स पर छप्पर फाड़ ‘ईयर एंड डिस्काउंट’ दे रही हैं। कंपनियों का सीधा फंडा है—पुराना स्टॉक क्लियर करो और नए साल के लिए जगह बनाओ।
नेक्सॉन से लेकर थार रॉक्स और ग्रैंड विटारा तक, लगभग हर सेगमेंट की गाड़ी पर हजारों-लाखों रुपये बचाने का यह आखिरी मौका है। आइए देखते हैं टॉप 10 SUVs की लिस्ट, जिन पर इस वक्त सबसे तगड़ी डील मिल रही है।
Mahindra XUV 400: ₹4.5 लाख की सीधी बचत
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर इस महीने सबसे ज्यादा ‘गदर’ डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप EV लेने का मन बना रहे हैं, तो XUV 400 पर पूरे ₹4.45 लाख तक बचा सकते हैं। इस साल इसकी सेल थोड़ी सुस्त रही है, इसलिए कंपनी स्टॉक खाली करने के लिए भारी-भरकम छूट दे रही है।
MG Gloster और Skoda Kushaq: लग्जरी और स्टाइल पर भारी छूट
बड़ी एसयूवी के शौकीनों के लिए MG Gloster पर पूरे 4 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, स्कोडा अपनी पॉपुलर Kushaq पर ₹3.25 लाख तक की बचत का मौका दे रही है। कुशाक पर इतना बड़ा डिस्काउंट इसलिए भी है क्योंकि अगले साल इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में एंट्री मारने वाला है।
Mahindra XUV 700 और Scorpio Classic: पावरफुल गाड़ियों पर बम्पर ऑफर
महिंद्रा की धांसू XUV 700 खरीदने वालों को ₹1,55,600 तक का लाभ मिल सकता है। ध्यान रहे, अगले महीने इसका नया अवतार XUV 7XO लॉन्च होने वाला है। वहीं, सबकी चहेती Scorpio Classic पर भी ₹1.40 लाख तक की बचत की जा सकती है। ‘स्वैग’ वाली गाड़ी अब बजट में भी फिट बैठेगी!
Maruti Grand Vitara और VW Taigun: ₹2 लाख तक की सेविंग
मारुति सुजुकी की Grand Vitara पर इस महीने ₹2 लाख तक का ईयर एंड डिस्काउंट मिल रहा है। मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए मारुति ने यह दांव खेला है। वहीं, अपनी सेफ्टी के लिए मशहूर Volkswagen Taigun पर भी आप पूरे 2 लाख रुपये बचा सकते हैं।
Thar Roxx और Kia Seltos: सड़कों पर राज करने वाली गाड़ियों पर डील्स
महिंद्रा की Thar Roxx पर पहली बार ₹1.20 लाख तक का तगड़ा फायदा मिल रहा है। ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए यह ‘पैसा वसूल’ डील है। वहीं, किआ अपनी Seltos पर ₹1.6 लाख तक की छूट दे रही है, जिसमें ₹40,000 का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। बता दें कि नई सेल्टॉस की कीमतों का खुलासा 2 जनवरी 2025 को होने वाला है।
Tata Nexon: बजट एसयूवी पर भी है डिस्काउंट
टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली Nexon पर इस महीने ₹50,000 तक की बचत हो सकती है। नेक्सॉन की शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो डिस्काउंट के बाद और भी आकर्षक हो जाती है।